पाकिस्तान ने जम्मू क्षेत्र में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने रविवार देर रात जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी व गोलीबारी की।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर हमारी चौकियों को निशाना बनाकर 82 मोर्टार, रॉकेट चालित बंदूकों (आरपीजी) और स्वचालित बंदूकों से हमला किया।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की ओर से रविवार रात 11 बजे गोलाबारी शुरू हुई।”

मेहता ने कहा, “हमारी सेना ने प्रभावी और उचित रूप से इन हमलों का जवाब दिया। सोमवार सुबह तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493