आंध्र प्रदेश रेल हादसा : सोनिया ने मृतकों के लिए शोक जताया

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में रविवार देर रात हुए ट्रक-रेल हादसे में मारे गए लोगों के लिए शोक जताया।

सोनिया ने सोमवार को अपने शोक संदेश में कहा, “बेंगलुरू-नांदेड़ एक्सप्रेस हादसे को लेकर दुख और सदमे में हूं। मृतकों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”

उन्होंने घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी होने की उम्मीद जताई।

सोनिया ने हादसे में मारे गए कर्नाटक के कांग्रेस विधायक ए. वेंकटेश नाइक के परिवार के साथ भी संवेदना जताई। नाइक कनार्टक के रायचुर जिले के देवदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे।

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में रविवार देर रात 2.30 बजे के लगभग पेनुकोंडा मंडल में एक अनियंत्रित ट्रक मदकसिरा रेलवे क्रासिंग से गुजर रही बेंगलुरू-नांदेड़ एक्सप्रेस से जा टकराया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें ट्रक का चालक भी शामिल है और 20 लोग घायल भी हुए। घायलों को पेनुकोंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493