पाकिस्तान ने जम्मू में संघर्षविराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 24 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगती भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात बिना किसी उकसावे के फिर से गोलाबारी और गोलीबारी शुरू कर दी।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तानी सेना ने कल (रविवार) पुंछ जिले के बालकोट सेक्टर में स्थित हमारी चौकियों को 60 एमएम मोर्टार और स्वचालित मोर्टार के जरिए निशाना बनाया।”

प्रवक्ता ने कहा, “पाकिस्तान ने शाम सात बजे गोलाबारी एवं गोलीबारी शुरू की और शाम 7.10 बजे तक जारी रखी। हमारे सैनिकों ने उन्हें माकूल जवाब दिया।”

यह भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता रद्द होने के बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्षविराम का पहला उल्लंघन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493