आंध्र में खुलेगा ब्लॉकचेन विश्वविद्यालय

विजयवाड़ा,19 जनवरी (आईएएनएस)। कोवैलेंट फंड ने आंध्र प्रदेश में एक ब्लॉक चेन विश्वविद्यालय शुरू करने के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौता किया है।

इस करार में श्रमशक्ति बढ़ाने, पूंजी तक पहुंच बनाने और राज्य के उपक्रम फिनटेक वैली विजग के अंतर्गत एक भारत केंद्रित वेलुगू ब्लॉकचेन के निर्माण पर भी ध्यान दिया गया है।

राम यलमंचिली द्वारा प्रबंधित एक परिवार कल्याण निधि फर्म, कोवैलेंट फंड एक प्रारंभिक पायलट कार्यक्रम के रूप में एक करोड़ डॉलर निवेश के लिए एक उद्यम निधि भी तैयार करेगी।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि डिजिटल सम्पत्ति के माध्यम से राज्य को वर्ष 2019 तक ब्लॉकचेन में सामथ्र्यवान बनाने का विचार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493