उप्र : बदायूं में गर्भवती से सामूहिक दुष्कर्म, हालत नाजुक

बदायूं, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उझानी थाना क्षेत्र के कछला गांव में शुक्रवार की सबह बदमाशों ने एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बेहोश पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उझानी के पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बताया, “28 साल की गर्भवती महिला शुक्रवार की सुबह खुले में शौच के लिए घर से अकेले निकली थी। वहीं से बदमाश उसे अगवा कर ले गए और एक सरसों के खेत में हाथ-पैर बांध कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।”

सीओ ने बताया, “जब महिला की हालत खराब हो गई, तब अपराधी उसे नग्नावस्था में ही छोड़कर फरार हो गए। काफी देर तक उसके घर वापस न होने पर परिजनों ने खोजबीन की तो उसे बेहोशी की हालत में खेत में पाया। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।”

उन्होंने बताया, “महिला बेहोश है, उसे इलाज के लिए जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके होश में आने के बाद ही अपराधियों की पहचान संभव है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493