न्यूयार्क, 15 मार्च (आईएएनएस)। सेफ्टी टूल को लेकर हुए नए विवाद में प्रयोगकर्ताओं ने सोशल मीडिया फेसबुक पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्यों वह कोटेडेआईवरी में हुए हमले के बाद इस फीचर को चालू करने में नाकाम रहा।
इस फीचर को फेसबुक ने 2011 में जापान में आए सुनामी के दौरान बनाया था। सेफ्टी चेक लोकेशन टूल के माध्यम से प्रयोक्ता अपने संपर्को को आपदा क्षेत्र में अपनी सलामती की सूचना दे सकते हैं।
14 मार्च को दो अलग-अलग आतंकवादी घटनाओं में दर्जनों लोग मारे गए। तुर्की की राजधानी अंकारा में हुए एक कार बम विस्फोट में जहां 37 लोगों की जान गई। वहीं, कोटेडेआईवरी में एक बंदूकधारी ने देश की राजधानी अबीदजान के बीच रिसार्ट ग्रैंड बासाम में समुद्री किनारे पर 12 लोगों की जान ले ली।
हालांकि फेसबुक ने अंकारा में अपने प्रयोगकर्ताओं के लिए सेफ्टी चेक फीचर को चालू किया था, लेकिन अबीदजान के लिए उनसे इस टूल को चालू नहीं किया। क्वार्टज ने यह जानकारी दी है।
इसके बाद से ही प्रयोगकर्ताओं ने फेसबुक पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया। कंपनी के सीओओ श्रेयल सैंडबर्ग ने पोस्ट में कहा कि यह टूल अंकारा के लिए चालू कर दिया गया है। वहीं, फेसबुक ने अबीदजान में इसे चालू नहीं करने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
dharmpath.com dharmpath