कोलकाता, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के दो वैज्ञानिकों को केंद्रीय खनन मंत्रालय द्वारा स्थापित नेशनल जियोसाइंस अवार्ड्स-2014 के लिए चुना गया है।
आईआईटी खड़गपुर के जियोलॉजी और जियोफिजिक्सविभाग के सहायक प्रोफेसर अभिजित मुखर्जी को भूजल उत्खनन में किए गए शोध के लिए चुना गया है।
संस्थान द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “उन्होंने पश्चिमी बंगाल की घाटी में जमीन से अर्सेनिकमुक्त भूजल उत्खनन के मॉडल को विकसित किया।”
उसी विभाग के सहायक प्रोफेसर देवाशीष उपाध्याय को जियोकैमेस्ट्री, आईसोटोप जियोलॉजी, जियोकॉर्नोलॉजी, पेट्रोलॉजी और कॉस्मेकेमेस्ट्री के क्षेत्र में योगदान के लिए पुरस्कार मिला है।
संस्थान द्वारा जारी बयान के मुताबिक, “उनकी शोध से हमारी बुनियादी समझ को बढ़ाया है कि किस प्रकार धरती और अन्य ग्रह बने और किस प्रकार से महादेश और पहाड़ों के बेल्ट विकसित हुए। खासतौर से भारतीय उपमहाद्वीप के विवर्तनिक भू-गतिशीलता के विकास के संदर्भ में।”
इस पुरस्कार के तहत एक सर्टिफिकेट और नगद राशि दी जाती है। इसे इसी महीने नई दिल्ली में एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath