आईआईटी छात्र कृषि उत्पादकता में दिखाएं अपना कौशल : आनंद

खड़गपुर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। चर्चित संस्थान सुपर 30 के संस्थापक और चर्चित गणितज्ञ आनंद कुमार शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के छात्रों से अपना ज्ञान और कौशल का अधिक से अधिक उपयोग लोगों के जीवन स्तर सुधारने और कृषि उत्पादकता में वृद्धि करने में लगाने का आह्वान किया।

आनंद शनिवार को प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी, खड़गपुर में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “खड़गपुर जैसे शीर्ष संस्थानों के छात्रों का उद्देश्य संस्थान या उनकी विशेषता के कारण समाज में सकारात्मक बदलाव होना चाहिए। केवल धन संचय करना और धन कमाना उद्देश्य नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे तकनीक में बदलाव आ रहा है, वैसे-वैसे समाज में लोगों के बीच खाई भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में तकनीक का प्रयोग आम लोगों के लिए सुलभ हो इसका ख्याल रखा जाना चाहिए। यह काम तकनीक के जानकार ही सही तरीके से कर सकते हैं।”

आनंद ने कहा, “आज के दौर में कृषि और सामाजिक स्तर पर तकनीक का इस्तेमाल खुशहाल समाज के लिए आवश्यक है। आज कई देश खाद्य पदार्थो की कमी झेल रहे हैं, ऐसे में अगर तकनीक का प्रयोग किया जाए तो काफी फलदायी हो सकता है।”

उल्लेखनीय है कि सुपर 30 आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए चर्चित संस्थान है। इसमें प्रतिवर्ष आर्थिक रूप से कमजोर 30 छात्रों का चयन किया जाता है, जिसमंे अधिकांश छात्र आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में सफल होते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493