आईएनएसवी तारिणी शनिवार को नौसेना में शामिल होगी

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना में आईएनएसवी तारिणी नौका शनिवार को शामिल की जाएगी। तारिणी को भारतीय नौसेना के विश्व के पहले महिला परिनौसंचालन अभियान के लिए रखा गया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शनिवार शाम को आईएनएस मंडोवी बोट पूल पर आयोजित होने वाले समारोह में दूसरी सागर नौका-तारिणी को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्बा भी उपस्थित रहेंगे।

आईएनएसीवी तारिणी का निर्माण गोवा की मैसर्स एक्वेरियस शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, दिवर ने किया है। नौका तारिणी को भारतीय नौसेना के विश्व के पहले महिला परिनौसंचालन अभियान के लिए रखा गया है।

एल्युमिनियम और स्टील की तुलना में बेहतर प्रदर्शन के लिए नौका का ढांचा लकड़ी और फाइबर ग्लास से बना है। आईएनएसवी तारिणी में छह सूट हैं। नवनिर्मित आईएनएसवी तारिणी के परीक्षण 30 जनवरी, 2017 को सफलतापूर्वक संपन्न हो गए थे।

इस नौका की डिजाइन ओडिशा के गंजाम जिले के प्रसिद्ध तारा तारिणी मंदिर से प्रेरित है। तारिणी शब्द का अर्थ होता है नौका और संस्कृत में इसका मतलब होता है तारने वाला।

समुद्री नौवहन गतिविधियों और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नौसेना ने विश्व के पहले भारतीय महिला परिनौसंचालन अभियान की परिकल्पना की है। इस परियोजना के लिए लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में छह महिला अधिकारियों के दल का चयन किया गया है। इन अधिकारियों ने आईएनडब्ल्यूटीसी, मुंबई में नौवहन का मौलिक प्रशिक्षण लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493