परिजनों का कहना था कि युवक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
मूलरूप से थाना मटसेना के गांव विजयपुरा निवासी 25 वर्षीय ओम के पिता रामपति की बचपन में ही मौत हो गई थी। इसके बाद युवक को उसका मामा संतोष पुत्र बाबूराम यादव अपने घर गांव सलेमपुर थाना जसराना ले गया। मामा संतोष ने बताया कि उसके भांजे को नशे का चस्का लग गया।
इसी को देखते हुए उसकी डेढ़ वर्ष पूर्व शादी कर दी गई। शादी एवं एक बच्चे का पिता बनने के बाद भी वह नशा नहीं छोड़ पा रहा था। मामा ने बताया कि नशेबाजी के लेकर घर में कलह रहती थी। गत दिवस युवक अचानक घर से चला गया तथा दोपहर लगभग डेढ़ बजे से आसफाबाद रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से कटकर जान दे दी।
गेटमैन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
dharmpath.com dharmpath