कश्मीर में ग्रेनेड हमले में 2 पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर, 17 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा फेंके गए ग्रेनेड की चपेट में आकर दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

यह हमला पुलिस दल पर हुआ। पोहरू चौकी के करीब शाम की इस घटना में दो हवलदारों को चोट आई है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493