आईएम प्रमुख ने जलवायु समझौते को सराहा

उन्होंने विभिन्न देशों से इन प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने का आग्रह किया।

एक बयान के मुताबिक, लगार्डे ने कहा कि सरकारों को नीतियों को लागू करने की जरूरत है, ताकि उन्होंने समझौते में जो बात कही है, वह अमल में आ सके।

लगार्डे ने कहा, “इसलिए मेरा मुख्य संदेश यह है कि कार्बन उत्सर्जन पर शुल्क लगाया जाए और इसका समय अब आ गया है।”

लगार्डे ने कहा, “हम कार्बन उत्सर्जन पर शुल्क लगाने की दिशा में बातचीत कर रहे हैं।”

फ्रांस की राजधानी पेरिस में कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज (सीओपी21) के 21वें सत्र के दौरान शनिवार को 196 देशों ने जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक पेरिस समझौते को अपनी स्वीकृति दे दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493