पुणे, 1 फरवरी (आईएएनएस)।हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में शुक्रवार को केरला बाल्स्टर्स को अपने अगले मैच में एफसी पुणे सिटी से उसके घर श्री छत्रपित शिवाजी स्टेडियम में भिड़ना है।
इंग्लैंड के डेविड जेम्स की टीम केरला के लिए यह सफर रोलर कोस्टर की तरह रहा है। वह शीर्ष-4 में जाने से दो अंकों की दूरी पर है। एक बात यह है कि केरला ने सेमीफाइनल में रेस में शामिल बाकी टीमों से ज्यादा मैच खेले हैं।
वहीं पुणे पहली बार लीग के प्ले ऑफ में जाने की कोशिश में है। पिछले दो मैचों में जीत हासिल करने के बाद उसका मनोबल भी ऊंचा है। उसे पिछले छह मैचों में उसे सिर्फ एक हार मिली है। रैंको पोपोविक की टीम मुश्किल में है। वह अच्छी तरह से मैचों को फिनिश कर रही है और डिफेंस के मामले में वह लीग की दूसरी सबसे मजबूत टीम है जिसने सिर्फ 12 गोल खाए हैं।
मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में जेम्स से जब पुणे के गोलकीपर विशाल कैथ के बारे में पूछा गया जिन्होंने चार क्लीनशीट रखी और अभी तक 21 शानदार बचाव किया, तो जेम्स ने कहा, “वह प्रतिभाशाली युवा हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं जो बेहद अच्छी हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका हम कल फायदा उठा सकते हैं।”
उन्होंने साथ ही कहा कि दिमिटार बार्बाटोव अभ्यास में शानदार कर रहे हैं, वह हालांकि स्थानांतरण के सवाल को टाल गए।
पुणे अगर केरला को मात दे देती है तो वह अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। पुणे के पास मार्सेलो पेररा और इमिलियानो अल्फारो जैसे दो शानदार खिलाड़ी हैं जो शानदार फॉर्म में हैं और उन्हें रोकना मुश्किल है। पोपोविक हालांकि खुश नहीं हैं। वह अपनी टीम से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं और अपनी टीम से ज्यादा चाहते हैं।
उन्होंने कहा, “यह अच्छी बात है अगर लोग हमारे प्रदर्शन के बार में बात कर रहे हैं तो। लेकिन मैंने हमेशा से कहा है कि हमें अपने अटैक और डिफेंस में संतुलन बनाने की जरूरत है। इसलिए हां, हम अच्छे रास्ते पर हैं, लेकिन हम अभी तक अच्छा नहीं खेल पाए। हम कोशिश कर रहे हैं। फुटबाल में आपको सप्ताह-दर-सप्ताह आगे जाना होता है। लेकिन यह भविष्य के लिए अच्छा है।”
पोपोविक ने कहा कि वह अपनी टीम में ज्यादा बदलाव पसंद नहीं करते। अल्फारो ने अभी तक सभी 12 मैच खेले हैं और कोच ने कहा है कि वह उन्हें आराम तभी देंगे जब उन्हें जरुरत होगी। इसलिए आने वाले मैच में भी पोपोविक उन्हें मैदान पर उतारेंगे। उन्होंने हालांकि कहा है कि खिलाड़ियों को कुछ चोटें हैं जिसके कारण बदलाव हो सकते हैं।
केरला को उम्मीद होगी की यह बदलाव उसके लिए फायदेमंद होंगे क्योंकि उनके सामने एक और मुश्किल मुकाबला है।
dharmpath.com dharmpath