आईएस के आत्मघाती हमले में तालिबान कमांडर मारा गया

काबुल, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खाक-ए-अफगान जिले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक वफादार आत्मघाती हमलावर ने तालिबान आतंकवादियों को निशाना बनाया, जिसमें एक प्रमुख तालिबान कमांडर मारा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस अधिकारी अब्दुल रजाक ने कहा कि आत्मघाती हमलावर ने तालिबान आतंकवादियों के बीच खुद को उड़ा लिया, जिसमें तालिबान का प्रमुख कमांडर मुल्ला पीर आगा मारा गया, जबकि एक अन्य आतंकवादी मुल्ला माती घायल हो गया।

अधिकारी ने कहा कि मुल्ला माती जाबुल प्रांत में तालिबान का बेहद खूंखार आतंकवादी है।

यह पहली बार है कि इस्लामिक स्टेट ने अफगानिस्तान में प्रतिद्वंद्वी तालिबान के खिलाफ आत्मघाती हमले को अंजाम दिया है।

बीते दो महीने से इस्लामिक स्टेट तथा तालिबान आतंकवादी जाबुल व नांगरहार प्रांतों में लड़ाई लड़ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493