उप्र में सरकार का सपना न देखें मायावती : भाजपा

लखनऊ, 10 नवम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र ईकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती पर मंगलवार को हमला बोला है। भाजपा ने कहा है कि बिहार चुनाव में महज दो प्रतिशत मत पाने वाली बसपा उप्र में अगली सरकार बनाने का सपना देखने लगी है।

प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने पत्रकारों से कहा कि बिहार में जनता का जनादेश सिर माथे पर, लेकिन भाजपा पर निशाना साधने वाली बसपा प्रमुख अपनी स्थिति का भी आंकलन कर लें।

पाठक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में एक प्रतिशत मत पाने वाले भी मोदी और अमित शाह पर बयानबाजी करने में जुटे हैं।

पाठक ने कहा कि बिहार चुनाव में लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद बसपा को कुल दो प्रतिशत ही मत हासिल हुआ। अपनी स्थिति की समीक्षा के बजाय बसपा प्रमुख लगभग 25 प्रतिशत मत पाने वाली भाजपा पर हमला बोलकर अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में जुट गई हैं।

उन्होंने कहा कि पाकरें और मूर्तियों के नाम पर जनता के धन का हुए दुरुपयोग पर अपनी सफाई पेश कर चुकी बसपा प्रमुख सरकार बनाने के तो दावे कर रही हैं, किन्तु भ्रष्टाचार की जो बेल उनके शासनकाल में पल्लवित और पुष्पित हुई थी, वह जनता को बखूबी याद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493