ट्यूनिश, 27 जून (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने शनिवार को दावा किया कि ट्यूनिशिया के समुद्रतट पर स्थित रिजॉर्ट पर हमला उसने कराया था, जिसमें 39 लोगों की मौत हो गई।
ट्विटर पर जारी एक बयान में आईएस ने हमलावर बंदूकधारी की पहचान याह्या अल-कयरवानी के रूप में किया और उसे खलीफा का जिहादी बताया।
ट्यूनिशिया के सौसे शहर में स्थित एक रिजॉर्ट में शुक्रवार को एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थी, जिसमें कई लोग मारे गए थे।
हमले के बाद प्रधानमंत्री हबीब एस्सीद ने घोषणा की कि ट्यूनिशिया एक सप्ताह के अंदर राज्य के बाहर स्थित 80 मस्जिदों को बंद करवाएगा, जहां शरण लेकर आतंकवादी हिंसक गतिविधियों को अंजाम देते हैं।
प्रधानमंत्री ने शनिवार को कहा कि हमले में मारे गए ज्यादातर लोग ब्रिटिश नागरिक थे। उन्होंने बताया कि हमले में 38 लोग और बंदूकधारी हमलावर मारे गए।
dharmpath.com dharmpath