नाइजीरिया सड़क दुर्घटना में 18 की मौत

लागोस, 27 जून (आईएएनएस)। नाइजीरिया के ओगुन राज्य में शनिवार को एक बस और ट्रक की भिड़ंत में बस में सवार 18 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, बस में सवार यात्री राज्य के एगो आईवोये इलाके के ओलाबिसी ओनाबांजो यूनिवर्सिटी के छात्र थे। सभी सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

आइजेबु-ओडे के सरकार संचालित कंपलाएंस एंड एनफोर्समेंट कॉर्प्स के कमांडर ने बताया कि ट्रक का चालक विपरीत दिशा में गाड़ी चला रहा था और एक बस से उसकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बस चालक सहित सभी सवारों की मौत हो गई।

कमांडर ने बताया, “मैं सागामु से आ रहा था और मैंने दुर्घटनाग्रस्त बस देखी। मैंने तुरंत अपनी कार किराने खड़ी की और यात्रियों की मदद के लिए दौड़कर गया, लेकिन दुर्भाग्य से चालक सहित सभी सवारों की मौके पर मौत हो गई थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493