दिल्ली में धूप निकली

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और गरज के साथ हल्की बौछार भी पड़ सकती है।”

दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सयस के आसपास रहने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 66 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493