पटना, 27 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना तथा आसापास के क्षेत्रों में शनिवार को बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाने तथा बारिश होने के आसार जताए हैं।
पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री, गया का 25.9 डिग्री और पूर्णिया का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस, गया का 31.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 66.10 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 22.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath