कुआलालम्पुर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने अपनी 128वीं वार्षिक बैठक में शनिवार को एथिक्स कमिशन के सदस्यों का चयन किया।
कुआलालम्पुर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने अपनी 128वीं वार्षिक बैठक में शनिवार को एथिक्स कमिशन के सदस्यों का चयन किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एथिक्स कमिशन के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सदस्यों का चयन लम्बे समय के लिए हो सकता है। यहां उम्र और कार्यकाल को लेकर कोई बाध्यता नहीं है।
एथिक्स कमिशन में नौ सदस्य हैं। इस कमिशन में आईओसी एथलेटिक्स कमिशन का एक सदस्य और पांच ऐसे लोगों को शामिल किया जाता है, जो आईओसी के सक्रिय सदस्य नहीं हैं। साथ ही दो ऐसे लोग भी इस कमिशन में शामिल होते हैं, जिनका खेल आंदोलन से कोई सीधा सरोकार नहीं होता है।
इस साल एथिक्स कमिशन में वाई. दियाये (चेयरमैन), गे कानिवेट (वाइस चेयरमैन), गीर्ट कार्टेस, पेट्रिका ओब्रायन, सैमुएल स्कीमिड, फ्रांसिस्को एलिजाल्दे, पियरे ओलीवर बेकर्स और रोबिन माइकल को जगह मिली है।
चीन के पूर्व ओलम्पिक चैम्पियन यांग यांग को आईओसी एथलेटिक्स कमिशन का प्रतिनिधि चुना गया है।
dharmpath.com dharmpath