हैम्बर्ग, 2 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल यहां जारी हैम्बर्ग ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं।
नडाल ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में इटली के आंद्रेस सेप्पी को 6-1, 6-2 से हराया। सेप्पी को क्वार्टर फाइनल में अपने ही देश के सिमोन बोलेली के खिलाफ वॉकओवर मिला था। बोलेली तबीयत ठीक नहीं होने के कारण मैच में नहीं खेल सके थे।
नडाल ने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में उरुग्वे के पाब्लो चुवास को 6-3, 6-2 से हराया। इसी तरह प्री-क्वार्टर फाइनल में नडाल ने चेक गणराज्य के जिरी वेस्ले को मुश्किल से 6-4, 7-6 (7-2) से हराया था।
यह सीजन नडाल के लिए काफी खराब रहा है। वह विश्व वरीयता क्रम में 10वें क्रम पर खिसक गए हैं। यही कारण है कि नडाल ने अपना खेल पटरी पर लाने के लिए मिड सीजन क्ले कोर्ट आयजन में खेलने का फैसला किया है।
14 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके नडाल ने इस साल क्ले कोर्ट पर अपना रिकार्ड बेहतर किया है। अब 25-6 के रिकार्ड के साथ फाइनल में खेलेंगे और अपने करियर का 47वां खिताब जीतने का प्रयास करेंगे।
नडाल शनिवार को सेमीफाइनल में इटली के आठवें वरीय फेबियो फोगनीनी से भिड़ेंगे। फोगनीनी ने सेमीफाइनल में फ्रेंच क्वालीफायर लुकास पोली को 6-2, 7-6 (7-2) से हराया।
फोगनीनी ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन के अयाज बेडेने को 6-4, 7-5 से हराया था जबकि पोली ने अपने ही देश के बेनोइट पिएरे को 6-3, 6-2 से मात दी थी।
dharmpath.com dharmpath