आईटीबीपी के जवानों ने हिमाचल में 13,050 फीट की ऊंचाई पर किया योग

मनाली, 21 जून (आईएएनएस)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित बर्फ की चादर से ढके रोहतांग दर्रे पर एक योग सत्र में भाग लिया।

अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की।

महिलाओं सहित अर्धसैनिक बल के जवानों ने तड़के शून्य से दस डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के बीच योगासन किए।

यह दर्रा पीर पंजाल रेंज में स्थित है और यहां से करीब 51 किलोमीटर दूर है। इसे छह महीने के बाद 1 जून को पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493