स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग अपनाएं : हिमाचल के राज्यपाल

शिमला, 21 जून (आईएएनएस)। पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ सैकड़ों निवासियों और पर्यटकों ने शुक्रवार को ऐतिहासिक रिज मैदान पर योग किया।

लोगों से स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग अपनाने का आग्रह करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग को पहचान दिलाई है और पूरी दुनिया इसे अपना रही है।

उन्होंने लोगों से योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए कहा और जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने के लिए इसे एक नियमित गतिविधि बनाने पर जोर दिया।

एक ट्वीट में, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान योग है।

ठाकुर ने कहा, “स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग के साथ सर्वश्रेष्ठ भारत के निर्माण में भाग लें।”

राज्य भर में इस आयोजन को लेकर युवाओं, महिलाओं, स्कूली बच्चों और विभिन्न संगठनों में काफी उत्साह दिखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493