आईटी ही ‘स्टार्ट-अप’ नहीं : मोदी

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 2016 के अपने पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि स्टार्ट-अप केवल आईटी से संबंधित होते हैं, यह धारणा गलत है।

मोदी ने कहा कि आईटी स्टार्ट-अप्स का केवल एक छोटा-सा हिस्सा भर है।

मोदी ने कहा, “आमतौर पर आईटी से संबंधित व्यापार को ही स्टार्ट-अप मान लिया जाता है, लेकिन ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ कार्यक्रम से यह गलत धारणा दूर हुई है।”

कुछ गैर आईटी स्टार्ट-अप्स का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने सिक्किम के दो आईआईएम स्नातकों के बारे में बात की, जो अन्य उत्पादों के साथ हर्बल और ऑर्गेनिक उत्पाद भी बेच रहे थे।

मोदी ने देश भर में रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण के लिए लोगों के प्रयासों की सराहना भी की।

मोदी ने लोगों को रेलवे स्टेशनों की खूबसूरत तस्वीरें भेजने का आग्रह किया और कहा, “इन दिनों कई रेलवे स्टेशनों पर आम लोग, कलाकार और छात्र इनका सौंदर्यीकरण कर रहे हैं। यह न तो रेलवे की पहल है और न ही नरेंद्र मोदी की। यह आम नागरिकों की पहल है।”

मोदी ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं की भी बात की और छात्रों को परीक्षा संबंधी तनाव का सामना करने के लिए परिवार, शिक्षकों और वरिष्ठों से मिली सीख साझा करने का आग्रह किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493