आईडीपी एजुकेशन का ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मेला 28 जनवरी को

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट सेवाएं उपलब्ध कराने वाली आईडीपी एजुकेशन इंडिया ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए 28 जनवरी को दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मेले का आयोजन करने जा रही है।

आईडीपी एजुकेशन इंडिया ने एक बयान में बताया कि 14 शहरों में आयोजित किए जाने वाले इस शिक्षा मेले में एक ही छत के नीचे ऑस्ट्रेलिया से प्रख्यात विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थान हिस्सा लेंगे। मेले की शुरुआत 22 जनवरी को कोलकाता में होगी और यह 9 फरवरी को कोयम्बटूर में समाप्त होगा।

मेले का आयोजन अन्य शहरों- कोलकाता, लुधियाना, चंडीगढ़, गुड़गांव, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा और कोच्ची में भी किया जाएगा।

आईडीपी एजुकेशन के कंट्री डायरेक्टर (भारत) पीयूष कुमार ने कहा, “आईडीपी महत्वाकांक्षी विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराता है जहां उन्हें विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने और ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई से संबंधित सभी सवालों के जवाब पाने का मौका मिलता है।”

इस मेले में 40 ऑस्ट्रेलियाई संस्थान हिस्सा ले रहें हैं। यह सभी विद्यार्थियों के लिए एक नि:शुल्क प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से वे ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, अपनी पसंद के संस्थान में सीधे आवेदन कर सकते हैं और पाठ्यक्रम एवं छात्रवृति के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी पा सकते हैं।

कुमार ने कहा, “ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा हमेशा से अपनी गुणवत्ता के चलते भारतीय विद्यार्थियों को आकर्षित करती रही है और पढ़ाई के बाद काम के अवसरों की उपलब्धता इसे और भी अधिक आकर्षक बनाती है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के 39 विश्वविद्यालयों में से 20 विश्वविद्यालय दुनिया के टॉप 400 टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में शामिल हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493