घोटाले के कारण कांग्रेस का हाल आपातकाल से भी बुरा : शरद

पटना, 24 जनवरी (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने यहां मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घोटाले के कारण कांग्रेस की स्थिति आपातकाल से भी बुरी हो गई है।

पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में बिहार की सत्ता में साझीदार कांग्रेस पर तंज कसते हुए जद (यू) नेता ने कहा, “कांग्रेस घोटालों से घिर गई। कांग्रेस इतिहास में इतने नीचे कभी नहीं गई थी। आपातकाल के समय भी कांग्रेस की इतनी बुरी स्थिति नहीं थी, जितनी बुरी स्थिति आज है।”

शरद यादव ने आगे कहा, दक्षिण से कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो गई है।

गौरतलब है कि जब शरद बोल रहे थे, उस समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार चल रही है, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है।

राज्यसभा सांसद शरद ने उत्तर प्रदेश चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि वहां भी महागठबंधन बनाने की कोशिश की गई, लेकिन पूरी तरह नहीं बन पाई। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अभी भी प्रयास किए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493