मोहाली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के तहत पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब ने गुजरात लॉयन्स के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा है।
मोहाली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के तहत पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब ने गुजरात लॉयन्स के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा है।
पंजाब ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मुरली विजय (42) ने बनाए।
विजय के अलावा मनन वोहरा ने 38 रनों का योगदान दिया।
आईपीएल का अपना पहला मैच खेल रही गुजरात ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पंजाब को विजय और मनन ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने शुरू से ही तेज खेल खेला। पावर प्ले के छह ओवरों में दोनों ने 52 रन जोड़े।
पावर प्ले के बाद भी दोनों ने अपना तेज खेल जारी रखा। विजय और मनन ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 78 रन जोड़ लिए थे। तभी रविन्द्र जडेजा ने मनन को दिनेश कार्तिक के हाथों स्टम्प करा टीम को पहली सफलता दिलाई। जडेजा ने विजय को भी 91 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।
दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट हो जाने के बाद पंजाब की रन गति में ब्रेक लग गया और टीम ने इसी बीच ग्लेन मैक्सवेल (2) और कप्तान डेविड मिलर (15) के विकेट भी खो दिए। दोनों को ड्वान ब्रावो ने अपना शिकार बनाया।
इसके बाद रिद्धीमान साहा और मार्कस स्टोइनिस ने पांचवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी कर टीम को 161 के स्कोर तक पहुंचाया। इन दोनों को भी ब्रावो ने आउट किया।
अक्षर पटेल चार रन पर नाबाद लौटे।
गुजरात की तरफ से ब्रावो ने चार विकेट लिए और जडेजा को दो विकेट मिले। गुजरात का कोई और गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया।
dharmpath.com dharmpath