दिल्ली : चित्र प्रदर्शनी में दिखे जीवन के विविध रंग

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ललित कला अकादमी के कलादीर्घा-3 में सोमवार को एक चित्र प्रदर्शनी की शुरुआत की गई, जिसमें लगभग 30 कलाकारों की कृतियों का संयोजन किया गया है। इनमें जीवन के विभिन्न पहलुओं को दिखाने का प्रयास किया गया है।

प्रदर्शनी में ममता, परिवार, चुनौतियां, शहरी व ग्रामीण पृष्टभूमि सहित देश में व्याप्त भ्रूणहत्या जैसे विषयों पर आधारित पेंटिंग को दर्शकों ने खूब सराहा।

आर्ट क्यूरेटर प्रियंका बनर्जी द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी ‘ए पेस्ट्रोल पर्सयूट’ 16 अप्रैल तक चलेगी। सोमवार को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने किया।

उन्होंने कहा कि कलाकार वही करता है जो वह चाहता है। यही व्यक्ति की स्वतंत्रता है कि जो व्यक्ति करना चाहता है वह करने दिया जाए। कलाकार की सोच का दायरा व्यापक होता है और जब वह समाज, सृष्टि और मानवता की बेहतरी को लेकर अपना अनुभव उतारता है तो वह खूबसूरती के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देता है।

मीनाक्षी ने कहा कि कलाकार को ईश्वर की अनोखी देन होती है और वे दुनिया को बेहतर बनाने की सोच के साथ काम करने में सक्षम हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493