कानपुर, 21 मई (आईएएनएस)। नीतीश राणा (70) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शनिवार को गुजरात लायंस के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा है।
कानपुर, 21 मई (आईएएनएस)। नीतीश राणा (70) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शनिवार को गुजरात लायंस के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा है।
ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 54वें मुकाबले में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए हैं।
राणा ने 36 गेंदों में चार छक्के और सात चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने अहम समय पर जोस बटलर (33) के साथ चौथे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को कप्तान रोहित शर्मा (30) ने तेज शुरुआत दी। उन्होंने शुरू से ही विपक्षी गेंदबाजों पर हमले किए। रोहित मुंबई की तरफ से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्हें 33 के कुल स्कोर पर धवल कुलकर्णी ने पवेलियन भेजा।
रोहित के जोड़ीदार मार्टिन गुपटिल (7) दूसरे छोर से कुछ खास नहीं कर पाए और 41 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। कुणाल पंड्या (4) भी 45 के कुल स्कोर पर सस्ते में पवेलियन लौट गए।
टीम संकट में थी, ऐसे समय राणा और बटलर ने न सिर्फ टीम को संकट से बाहर निकाला बल्कि तेजी से रन भी बटोरे। दोनों की साझेदारी को ड्वायन ब्रावो ने तोड़ा। उन्होंने बटलर को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। बटलर जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 120 रन था।
बटलर के जाने के बाद भी राणा नहीं रुके और तेजी से रन बटोरते रहे। वह ब्रावो की गेंद पर 153 के कुल स्कोर पर लपके गए। केरन पोलर्ड (3) खास नहीं कर सके और कुलकर्णी की गेंद पर पवेलियन लौट गए। हरभजन सिंह (3) और हार्दिक पंड्या (7) अंतिम ओवर में पवेलियन लौटे।
गुजरात की तरफ से कुलकर्णी, ब्रावो, प्रवीण कुमार, ड्वायन स्मिथ ने दो-दो विकेट लिए।
dharmpath.com dharmpath