विधायक चोपड़ा ने इस संबंध में लिखित शिकायत कोतवाली में की है।
चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे दो युवक उनके क्लीनिक में कमर दर्द का इलाज कराने के नाम पर पहुंचे। इस दौरान वह अपने चेम्बर में एक युवक से दर्द के विषय में पूछ रहे थे, तभी उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
कथित पीड़ित युवक का साथी चेम्बर के बाहर था। दोनों वहां से फरार हो गए, लेकिन क्लीनिक में उपस्थित विधायक के समर्थक पवन साहू, मोहन और सुरक्षा गार्ड ने उन्हें दौड़ाया, जिसमें एक युवक सिविल लाइन में व दूसरा बरोंडा चौक के पास पकड़ा गया। दोनों को थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।
विधायक ने बताया कि धमकी देने पहुंचे दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी। इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए उन्होंने थाना प्रभारी के नाम एक शिकायत पत्र भी सौंपा है।
पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ करने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
dharmpath.com dharmpath