आईपीएल-12 : बेंगलोर ने मुंबई के सामने रखा 172 रनों का लक्ष्य

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए हैं।

बेंगलोर के लिए अब्राहम डिविलियर्स ने 75 और मोइन अली ने 50 रनों की पारियां खेलीं।

डिविलियर्स ने 51 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के साथ चार छक्के भी मारे। मोइन ने 32 गेंदों पर एक चौके और पांच छक्कों की सहायता से अर्धशतकीय पारी खेली।

मुंबई के लिए लसिथ मलिंगा ने चार विकेट लिए। जेसन बेहरनडॉर्फ और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493