आई क्लीनिक पर हिंदी में ऑनलाइन पाएं स्वास्थ्य सलाह

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। ऑनलाइन स्वास्थ्य सलाह मुहैया कराने वाली कंपनी आई क्लीनिक ने हिंदीभाषी मरीजों के लिए अपनी वेबसाइट के हिंदी संस्करण के लांच की घोषणा की।

नई भाषा का यह फीचर उन मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा, जो दिल्ली एवं उत्तर भारत में, विशेष रूप से दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में रहते हैं।

आई क्लीनिक के संस्थापक एवं सीईओ ध्रुव सुयमप्रकाशम ने कहा, “हम दुनियाभर के मरीजों को पहले से 54 भाषाओं में फोन कन्सल्टेशन की सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। फोन कन्सल्टेशन के अलावा अब हम अपने उपयोगकर्ताओं को वेबसाइट पर भी हिंदी में कन्सल्टेशन सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, जो विशेष रूप से दिल्ली के निवासियों एवं उत्तर भारत के ग्रामीणों के लिए बेहद फायदेमंद होगा। हिंदी के सफलतापूर्वक लांच के बाद हम अन्य क्षेत्रीय भाषओं में भी विस्तार की योजना बना रहे हैं।”

आई क्लीनिक के आंकड़े दर्शाते हैं कि वर्तमान में इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद 135 डॉक्टर और 14.3 फीसदी पंजीकृत मरीज दिल्ली से हैं। दिल्ली के उपयोगर्ता चर्म रोग, स्त्री रोग एवं सेक्सोलॉजी के लिए डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए आई क्लीनिक का इस्तेमाल करते हैं।

वर्ष 2012 में ध्रुव सुयमप्रकाशम व डॉ. मदान द्वारा स्थापित आई क्लीनिक की शुरुआत मरीजों एवं डॉक्टरों के बीच अंतराल को दूर करने के लिए की गई, ताकि उनके बीच भोगौलिक बाधाओं को दूर किया जा सके। आई क्लीनिक के आज 196 देशों में 155000 मरीज हैं और प्लेटफॉर्म पर मौजूद 90 स्पेशलटीज के 2000 से अधिक डॉक्टर इन मरीजों का उपचार करते हैं।

यह सबसे तेजी से विकसित होते हुए एंटरप्राइज मैसेंजर ऐप टेलीग्राम और स्लैक पर मौजूद पहली स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी है। आई क्लीनिक को हेल्थलाइन और इन्वेस्टोपीडिया के द्वारा दुनिया में 5वें स्थान का दर्जा दिया गया है। यह इस सूची पर मौजूद एशिया की एकमात्र कंपनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493