बिहार में मौसम साफ, धूप निकली

पटना, 21 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह धूप निकली हुई है तथा मौसम साफ है। पटना का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग अनुसार, अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, भागलपुर का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री, पूर्णिया का 8.3 डिग्री तथा गया का 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री, भागलपुर 25.4 डिग्री, गया का 26.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493