नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के कारण शनिवार सुबह 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि पांच रद्द कर दी गई हैं।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह शनिवार सुबह 5.30 बजे तक की स्थिति है।
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, चार ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया।
रद्द हुई ट्रेनों में भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-झांसी ताज एक्सप्रेस, जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन और अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath