मडगांव, 13 नवंबर (आईएएनएस)। आई-लीग के पूर्व विजेता फुटबाल क्लब चर्चिल ब्रदर्स ने यूक्रेन के पूर्व डिफेंडर मायकोला शेवचेंको को 25 नवंबर से शुरू हो रहे लीग के आगामी सीजन के लिए अपना कोच नियुक्त किया है।
लीग में चर्चिल ब्रदर्स क्लब अपना पहला मैच कोलकाता में ईस्ट बंगाल के साथ खेल सकता है।
शेवचेंको 2000 में इसी क्लब के लिए खेल चुके हैं। वह 10 नवंबर को गोवा आ गए थे और सोमवार से उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।
dharmpath.com dharmpath