आगरा : कड़ी सुरक्षा के बीच ‘प्रवासी दिवस’ का आगाज

आगरा, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मूल रूप से उत्तर प्रदेश (उप्र) से जुड़े प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) एवं उनके राज्य के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने और प्रदेश के विकास में उनकी सहभागिता को बढ़ाने की मंशा से आगरा में पहले ‘उप्र प्रवासी दिवस’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

प्रवासी दिवस चार से छह जनवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे।

समारोह में शामिल होने के लिए 1,100 से भी अधिक प्रवासी भारतीयों ने पंजीकरण कराया है।

विभिन्न कंपनियों के प्रमुख भी समारोह में हिस्सा लेंगे।

सुरक्षा इंतजामों में लगे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पठानकोट में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर मुख्यमंत्री और गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए 50 से भी अधिक एटीएस कमांडो को तैनात किया जा रहा है।

समारोह में एक प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य में उद्यम और निवेश की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भाषण देंगे और नामचीन प्रवासियों को विभिन्न क्षेत्रों में अपने योगदान के लिए पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

आईटीसी मुगल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत अली खान भी प्रस्तुति देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493