लता ने पुण्यतिथि पर आर.डी. बर्मन को श्रद्धांजलि दी

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। भारत कोकिला लता मंगेशकर ने सोमवार को दिग्गज संगीतकार आर.डी. बर्मन को उनकी 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका संगीत अपना जादू चलाना जारी रखेगा।

लता ने आर.डी.बर्मन के संगीत निर्देशन में ‘दिलबर दिल से प्यारे’, ‘कोई लड़की कोई लड़का’, ‘आजा पिया तोहे प्यार दूं’, ‘मेरे नना सावन भादो’ और ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ जैसे अन्य गीत गाए। उन्होंने बर्मन उर्फ पंचम दा को श्रद्धांजलि स्वरूप ट्विटर पर एक संदेश लिखा।

लता (83) ने कहा कि बर्मन का संगीत एवं उनकी यादें आज भी जीवित हैं। उन्हें यकीन है कि उनका संगीत आने वाले सैकड़ों वर्षो तक अपना जादू चलाता रहेगा।

लता ने ‘हरजाई’ (1981) फिल्म के गाने ‘तेरे लिए पलकों की’ का लिंक भी साझा किया, जिसे लता ने गया है और इसमें संगीत बर्मन का है।

बर्मन लता की छोटी बहन आशा भोंसले के पति थे। आशा से उन्हें तीन बच्चे-वर्षा, हेमंत एवं आनंद भोंसले थे। वर्षा एवं हेमंत का हालिया वर्षो में निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493