आगरा में झड़प में 2 घायल

लखनऊ, 14 मार्च (आईएएनएस)। आगरा में दो समूहों की झड़प में दो लोग घायल हो गए, जिसके चलते पुलिस को हालात पर नियंत्रण पाने के लिए आगे आना पड़ा।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि विवाद करीमनगर के ताजगंज इलाके में हुआ।

झगड़ा उस वक्त शुरू हुआ, जब एक मोहल्ले के कुछ युवकों ने दूसरे मोहल्ले के लड़कों को उनके मोहल्ले में जाने से रोकने की कोशिश की।

युवकों ने आरोप लगाया कि ये लड़के उनके मोहल्ले की लड़कियों व महिलाओं को छेड़ते हैं। देखते ही देखते दोनों मोहल्लों से सैंकड़ों लोग गलियों में आ गए और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।

स्थानीय लोगों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस सार्वजनिक शांति को भंग करने की साजिश रचने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493