चीन 25,000 सार्वजनिक शौचालय बनाएगा

समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की 12वीं नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के चौथे सत्र के तीसरे पूर्ण अधिवेशन के दौरान रविवार को चीन राष्ट्रीय पर्यटन प्रशासन के निदेशक ली जिन्जाओ ने इसका ऐलान किया।

साल 2015 में शुरू शौचालय क्रांति के दौरान चीन ने 22,000 से अधिक सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और मरम्मत कराया था, लेकिन ये बेतरतीब और कमतर गुणवत्ता हैं। इनका प्रबंधन भी समुचित तरीके से नहीं किया जाता।

ली के मुताबिक, अगले तीन वर्षो में सार्वजनिक शौचालयों की समस्याओं के समाधान के लिए शौचालय क्रांति जारी रहेगी।

ली ने कहा, “नए शौचालय शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आकर्षण का केंद्र होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493