आगरा में रेडियोलॉजिस्ट की हड़ताल से एमआरआई, अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद

आगरा, 2 सितंबर (आईएएनएस)। शहर के 200 से ज्यादा अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई केंद्रों के साथ ही करीब 50 एक्स रे क्लिनिक भी गुरुवार से बंद है।

यह बंद इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन ने गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम (पीसीपीएनडीटी) में बदलाव की मांग को लेकर आयोजित की है।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र आहूजा ने कहा कि इस कानून के प्रावधान कठोर और मनमाना है। कागजी कार्रवाई में मामूली सी भी चूक से डॉक्टर जेल जा सकते हैं और केंद्र को बंद किया जा सकता है। इस स्थिति में बदलाव की जरूरत है।

इस दौरान मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। हरि पर्वत के एक जांच केंद्र के कर्मचारी का कहना है, “खासतौर से सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों जिन्हें सीटी स्कैन रिपोर्ट की तत्काल जरूरत होती है। उन्हें हड़ताल के कारण परेशानी हो रही है जो लंबी चलनेवाली है।”

एसोसिएशन के एक कार्यकर्ता ने बताया कि इस हड़ताल में देशभर के 12,000 से अधिक डॉक्टर शामिल हैं।

रेडियोलॉजिस्ट को स्त्रीरोग और प्रसूति विशेषज्ञ संघ तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का भी समर्थन प्राप्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493