भारत और मिस्र में समुद्री परिवहन करार

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और मिस्र ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेहमान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह एल सीसी के बीच प्रतिनिधि स्तर के वार्ता के बाद समुद्री परिवहन के एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि समुद्री सहयोग पर कदम बढ़ाते हुए, भारत और मिस्र के बीच समुद्री परिवहन के लिए समझौता किया गया।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आमंत्रण पर सीसी गुरुवार को तीन दिवसीय भारत की यात्रा पर यहां पहुंचे।

यह पहली मिस्र के राष्ट्रपति की भारत यात्रा है। इससे पहले साल 2013 में राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी ने यात्रा पर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493