आगरा में 10 दिवसीय ताज महोत्सव आज से

आगरा, 18 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा में 10 दिनों तक चलने वाले सांस्कृतिक ‘ताज महोत्सव’ की शुरुआत गुरुवार से होगी। इस महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन ताजमहल से करीब 500 मीटर दूर शिल्पग्राम कॉम्प्लेक्स में होगा।

ताज महोत्सव के अंतर्गत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम दारा शिकोह लाइब्रेरी, क्वीन एम्प्रेस लाइब्रेरी, पालीवाल पार्क, गांधी मेमोरियल व सूर सदन ऑडिटोरियम में आयोजित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी को फतेहपुर सीकरी कॉम्पलेक्स में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भारतीय संगीत के पुरोधा विश्व मोहन भट्ट अपनी प्रस्तुति देंगे।

इसके अतिरिक्त ताज महोत्सव में मोहित चौहान, सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल, राजू श्रीवास्तव भी अपनी प्रस्तुती देंगे। इसके अलावा कई अन्य कलाकार भी इस महोत्सव में शिरकत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493