आगरा, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेज तर्रार नेता कुंदनिका शर्मा के समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने और उन्हें आगरा उत्तर से सपा उम्मीदवार बनाए जाने के एक दिन बाद भाजपा ने भी सपा की आगरा ग्रामीण से घोषित उम्मीदवार हेमलता दिवाकर को दलबदल कराकर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।
आगरा से भाजपा सांसद और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री राम शंकर कथेरिया ने हेमलता दिवाकर के भाजपा में शामिल होने का औपचारिक रूप से स्वागत किया।
dharmpath.com dharmpath