आगरा, 10 अगस्त (आईएएनएस)। ताज शहर के एक होटल में बुधवार सुबह आग लग गई। हालांकि अधिकारियों ने सभी पर्यटकों और विदेशी नागरिकों को सुरक्षित निकालने की बात कही है।
आगरा, 10 अगस्त (आईएएनएस)। ताज शहर के एक होटल में बुधवार सुबह आग लग गई। हालांकि अधिकारियों ने सभी पर्यटकों और विदेशी नागरिकों को सुरक्षित निकालने की बात कही है।
आगरा किले के पास जिज्ञासा पैलेस में लगी आग को बुझाने में दर्जन भर दमकल की गाड़ियां जुटी रहीं। यह ताजमहल से तीन किलोमीटर दूर है।
एक स्थानीय निवासी सिराज कुरैशी ने आशंका जताई की आग जूते के गोदाम से होती हुई जल्द ही इमारत तक फैल गई।
कुरैशी ने कहा, “मैंने सबसे पहले आग देखी और पुलिस तथा दमकल विभाग को सतर्क किया।”
dharmpath.com dharmpath