‘रॉकस्टार’ और ‘बैंजो’ की तुलना अनुचित : रितेश

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘बैंजो’ में संगीतकार का किरदार निभा रहे अभिनेता रितेश देशमुख का कहना है कि अभिनेता रणवीर कपूर की संगीत आधारित फिल्म ‘रॉकस्टार’ और उनकी फिल्म ‘बैंजो’ की तुलना करना अनुचित है, क्योंकि दोनों फिल्में पूरी तरह अलग हैं।

‘रॉकस्टार’ से तुलना के बारे में पूछे जाने पर रितेश ने कहा, “मैं रणवीर कपूर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे उनका काम पसंद है। दोनों फिल्मों की तुलना करना अनुचित होगा। जब आप फिल्म के किरदार देखेंगे तो आपको दोनों किरदारों का अंतर पता चलेगा, इसलिए दोनों में कोई समानता नहीं है। यह शाहरुख खान की रोमांटिक फिल्म और रणवीर कपूर की रोमांटिक फिल्म जैसी है।”

संयोग से, दोनों फिल्मों की मुख्य नायिका नरगिस फाखरी ही रही हैं। उन्होंने फिल्म ‘रॉकस्टार’ से अपने करियर की शुरुआत की।

फिल्म के बारे में रितेश ने कहा, “‘बैंजो’ खास फिल्म है, क्योंकि मेरे दोस्त रवि जाधव और कृषिका (लुल्ला, निर्माता) दोनों ने इस भूमिका के बारे में मुझे बताया। यह कॉमडी फिल्म नहीं है। यह म्यूजिकल फिल्म है। मैं खुश हूं कि मुझे इस तरह के किरदार पर विश्वास है।”

‘बैंजो’ मराठी फिल्म निर्देशक रवि जाधव द्वारा निर्देशित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493