मणिपुर में बीएसएफ गश्ती दल पर हमला, बच्ची घायल

इंफाल, 10 अगस्त (आईएएनएस)। यहां मफाऊ गांव में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक गश्ती दल पर उग्रवादियों ने बुधवार को हमला किया, जिसमें चार साल की एक बच्ची घायल हो गई।

यह हमला बुधवार सुबह करीब नौ बजे मफाऊ बांध की निगरानी कर रहे बीएसएफ दल पर किया गया। उग्रवादियों ने यहां रिमोट नियंत्रित विस्फोट किया।

सूत्रों के अनुसार, हालांकि इसमें बीएसएफ जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, पर चार साल की एक बच्ची बेमबेम घायल हो गई। बच्ची को एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। अब वह खतरे से बाहर है।

हमलावर उखरुल जिले में मफाऊ की पहाड़ियों से भाग गए। कोई तलाशी अभियान नहीं शुरू किया गया है, क्योंकि पुलिस को आशंका है कि उग्रवादी अपने शिविरों से फरार हो गए होंगे।

उप मुख्यमंत्री गैखंगम गांगमेई ने सभी पुलिस थानों के साथ-साथ अर्ध सैनिक बलों व केंद्रीय बलों के शिविरों को भी सतर्क रहने को कहा है।

पुलिस महानिदेशक एल. एम. खुंटे ने सभी पुलिस थानों एवं मणिपुर राइफल्स को 24 घंटे ड्यूटी पर रहने का आदेश दिया है। सभी सुरक्षाकर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493