कश्मीर में राष्ट्रवाद बनाम अलगाववाद : भाजपा

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शमशेर सिंह मन्हास ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि कश्मीर समस्या पर चर्चा करते समय जम्मू के लोगों को नहीं भूलें। उन्होंने कहा कि कश्मीर में राष्ट्रवाद और अलगाववाद के बीच संघर्ष चल रहा है।

जम्मू निवासी मन्हास ने आश्चर्य व्यक्त किया, “हर कोई कश्मीर के बारे में बोल रहा है और जम्मू के बारे में नहीं।”

मन्हास ने कहा कि जैसा कि उच्च सदन घाटी में हिंसक उपद्रव के बीच हालात पर चर्चा कर रहा है, “जम्मू एवं कश्मीर केवल कश्मीर नहीं है। यह राज्य जम्मू, कश्मीर और लद्दाख से मिलकर बना है।”

सुरक्षा बलों के हाथों एक विद्रोही कमांडर के मारे जाने के बाद से घाटी में शुरू हुए हिंसक उपद्रव के दौरान 55 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं।

मन्हास ने कहा कि जम्मू की पाकिस्तान के साथ 500 किलोमीटर लंबी सीमा है और समस्याएं उसके हिस्से में भी हैं।

भाजपा सांसद ने कहा, “जम्मू इलाके में राज्य की 55 प्रतिशत आबादी निवास करती है। कुछ सात लाख शिक्षित युवक रोजगार प्राप्त हैं। वे भी बंदूक उठा सकते थे। वे भी आजादी की मांग कर सकते थे।”

उन्होंने आगे कहा, “जम्मू के लोगों ने हमेशा लोकतंत्र में विश्वास किया है।”

लेकिन कश्मीर घाटी में, “राष्ट्रवाद और अलगाववाद के बीच लड़ाई चल रही है।” उन्होंने कहा, “कश्मीर घाटी में लोग अलगाववादियों के आदेश का पालन करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493