आज संवैधानिक अधिकार के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है : नीतीश

पटना, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां गुरुवार को कहा कि आज देश में ऐसे हालात पैदा कर दिए गए हैं कि संविधान में दिए गए अधिकार पाने के लिए भी लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। इस मुल्क में सभी देशभक्त हैं, फिर भी आज देशभक्ति की बात छेड़ी जा रही है।

पटना में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो देशभक्त नहीं है, उसका कोई समर्थन नहीं करता। फिर भी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में बेवजह हंगामा रखा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में देशद्रोह का आरोप लगाकर छात्रों को प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि उन छात्रों के खिलाफ कोई प्रमाण नहीं है।

नीतीश ने कहा, “विश्वविद्यालयों में दलित छात्रों को प्रताड़ित किया जा रहा है, उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है और आज वही लोग बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर दिखावा कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “आज भले ही बाबा साहब सदेह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।”

समूचे राज्य में गुरुवार को अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493