आतंकवादी कहां से आए, अभी कहना मुश्किल : पुलिस

दीनानगर (पंजाब), 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के पुलिस प्रमुख सुमेध सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि यहां हमला करने वाले तीनों आतंकवादी कहां से आए थे, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। सुरक्षाबलों के साथ 11 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद तीनों को मार गिराया गया।

सैनी ने संवाददाताओं से कहा कि आतंकवादियों के हमले का तरीका, जिस तरह से उन्होंने इस छोटे से कब्जे पर हमला किया, जिस तरह की वर्दी उन्होंने पहन रखी थी और जिस प्रकार के उनके हथियार थे, उससे कुछ संकेत मिलते हैं।

उन्होंने कहा, “आतंकवादी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे और उनके पास दो जीपीएस सिस्टम थे। हम इस मामले की जांच करेंगे।” पुलिस प्रमुख ने उनके पाकिस्तान से संपर्क होने की बात से इनकार नहीं किया।

सैनी के मुताबिक, आतंकवादियों ने सुबह में सबसे पहले बस अड्डे पर एक व्यक्ति को मार डाला और पुलिस थाने के निकट एक अस्पताल के पास दो और लोगों की हत्या कर दी।

उन्होंने कहा, “हमारे चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।” पुलिस थाने में आतंकवादियों के हमले में गृह रक्षा वाहिनी के तीन जवान तथा पुलिस अधीक्षक बलजीत सिंह शहीद हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493