शारदा घोटाला : तृणमूल सांसद शताब्दी रॉय को सम्मन

कोलकाता, 27 जुलाई (आईएएनएस)। शारदा चिटफंड घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद शताब्दी रॉय को सम्मन जारी किया। एजेंसी के एक स्रोत ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ईडी के स्रोत ने आईएएनएस से कहा, “शताब्दी रॉय को शारदा मामले में पूछताछ के लिए 29 जुलाई को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए सम्मन जारी किया गया है।”

स्रोत ने कहा कि इस मामले में ईडी संपत्तियों की कुर्की जब्ती के सातवें आदेश की तैयारी कर रही है।

सातवीं कुर्की के मूल्यांकन के बारे में पूछे जाने पर स्रोत ने कहा, “यह अभी प्रक्रिया में है और मूल्यांकन कार्य जारी है। ऐसी परिस्थिति में कुर्की का सही मूल्यांकन करना संभव नहीं है।”

ईडी अब तक शारदा की छह संपत्तियों की कुर्की कर चुका है, जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपये है।

यह कहा जाता है कि शताब्दी रॉय कुछ समय के लिए शारदा के ब्रांड एंबेस्डर थे।

अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने तृणमूल कांग्रेस के सांसद मिथुन चक्रवर्ती ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर शारदा कंपनी से लिए गए 1.20 करोड़ रुपये पहले ही ईडी को सौंप चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493